झारखंड : यात्रियों को मिलेगा लाभ…1 सितंबर से रांची एयरपोर्ट से नई उड़ान सेवाएं…बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Passengers will get benefit... New flight services from Ranchi Airport from September 1... Connectivity will increase

रांची एयरपोर्ट से नई उड़ान सेवाएं

रांची एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी अब और मजबूत होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से रांची एयरपोर्ट नई उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। इसके तहत कई नए शहरों के लिए सीधी विमान सेवाएं उपलब्ध होंगी।

नए रूट्स पर उड़ान

अब यात्री रांची से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, त्रिवेंद्रम और गुवाहाटी के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर आर.आर. मौर्या के अनुसार, रांची से भुवनेश्वर के लिए उड़ान मुंबई होकर जाएगी, जबकि इंदौर के लिए दिल्ली, गुवाहाटी के लिए बेंगलुरू, विशाखापत्तनम के लिए हैदराबाद और त्रिवेंद्रम के लिए बेंगलुरू होकर विमान सेवा उपलब्ध होगी। इसके शेड्यूल टाइम में मामूली बदलाव किया गया है।

गोवा के लिए उड़ान भी जल्द

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोवा के लिए उड़ान का ट्रायल पहले ही शुरू किया गया था। हालांकि तकनीकी कारणों से इसे 1 सितंबर से शुरू नहीं किया जा सका। एयर इंडिया ने बताया कि सितंबर माह में ही गोवा के लिए विमान सेवा प्रारंभ की जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा लाभ

इन नई उड़ानों से रांची एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और रांची से देश के प्रमुख शहरों तक यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

Related Articles