झारखंड-पारा टीचर गिरफ्तार: जयमाला के स्टेज पर दुल्हा के दोस्त को मारी थी गोली, सात दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार में बैठे युवक को….

Jharkhand-Para teacher arrested: The groom's friend was shot on the stage of Jaimala, police arrested him seven days later, the youth sitting in the car…

पारा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
________________________________________
Jharkhand Crime News: शादी समारोह के दौरान गोली चलाने वाले पारा टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयमाला स्टेज पर हुए विवाद के बाद पारा शिक्षक ने गोली चलायी थी। इस घटना में दूल्हे के एक दोस्त को गोली मार दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना पलामू जिले की है, जहां लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव की है, जहां 10 मार्च को गढ़वा से आई एक बारात के दौरान यह वारदात हुई थी।

कार में बैठे युवक को मारी गई गोली
शादी के कार्यक्रम में जयमाला के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया।जानकारी के अनुसार, दूल्हे का दोस्त कमल चौधरी जयमाला स्टेज पर हुए विवाद के बाद अपनी कार में जाकर बैठ गया था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की।

पारा शिक्षक निकला आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि गोली चलाने वाला आरोपी पारा शिक्षक राकेश चौधरी है। पुलिस ने थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

कई पहलुओं पर हो रही जांच
पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे हिंसक हो गया था, जिसके बाद यह गंभीर घटना हुई।अधिकारियों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या इसमें किसी तरह की पूर्व योजना शामिल थी।

शादी का माहौल बना तनावपूर्ण
इस घटना के बाद शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close