रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के शिक्षा सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है । जारी की गई अधिसूचना के अनुसार राज्य के नए DEO कमला सिंह बनाए गए हैं। इससे पहले कमला सिंह रांची में जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

इन अफसरों का हुआ तबादला

  • अरविंद विजय बिलुंब बने प्राथमिक शिक्षा रांची के उपनिदेशक
  • रजनी देवी अब पाकुड़ की जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ दुमका की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक बनी
  • पुष्पा कुजूर बनी दक्षिण छोटानागपुर की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक
  • सुमनलता टोपनो बलिहार बनी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक
  • निर्मला कुमार बरेलिया बनी जमशेदपुर की जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • सत्यभामा कुमारी बनी झारखंड अधिविध परिषद रांची की संयुक्त सचिव
  • नीरज कुजूर सहवासा की क्षेत्रीय शिक्षा सेवक निदेशक बने
  • महेंद्र पांडेय खूंटी के जिला शिक्षा अधीक्षक बने
  • मोहन जी झा बने सिमडेगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • दुर्गानंद झा बने साहेबगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • गोपाल कृष्ण झा बने जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • सच्चिदानंद द्विवेन्द तिग्गा बने माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक
  • सुशील कुमार बने गुड्डा के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • नीलम आयिलिन टोप्पो बने बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • अभय शंकर बने प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक
  • इंद्र भूषण सिंह बने धनबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • उपेंद्र नारायण बने हजारीबाग जिला शिक्षा पदअधिकारी
  • कमला सिंह बने रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • जितेंद्र सिंह बने सरायकेला खरसावां के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • बीना कुमारी बनी देवघर की जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • अनिल कुमार चौधरी बने पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • प्रबला खेस बनी बोकारो की जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • रेणुका तिग्गा बनी दुमका की जिला शिक्षा पदाधिकारी
  • प्रवीन रंजन बने खूंटी के जिला शिक्षा अधीक्षक
  • प्रिंस कुमार लातेहार के जिला शिक्षा अधिकारी
  • अजय टोप्पो चाईबासा के जिला शिक्षा अधीक्षक बने
  • कविता खलखो रामगढ़ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बनी
  • अभिषेक बढ़ाईक लोहरदगा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य
  • रणधीर कुजूर पलामू (मेंदिनीनगर) के महिला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य बनी
  • जगन्नाथ लोहरा धनबाद (गोविंदपुर )के महिला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बनी
  • आकाश कुमार रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक बने
  • दिनेश कुमार मिश्रा चतरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी बने।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...