Jharkhand news: शराब बेचकर मेले से लौट रही अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के ही 3 युवकों ने की दरिंदगी

साहिबगंज: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और बलात्कार करने के दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं. पीड़िता गुरुवार को मंगरुटिकर गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शराब बेचने गयी थी. शराब बेचकर देर शाम बहियार के रास्ते अपने ही गांव के तीन युवकों के साथ घर लौट रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान तीनों युवकों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से जबरदस्ती करने लगा. इसके बाद तीनों युवकों ने महिला से बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने सुबह बोरियो थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close