Jharkhand News: जोरदार धमाका से दहल गया पूरा इलाका, एक की गयी जान, 6 की हालत नाजुक

Jharkhand News: जोरदार विस्फोट में एक महिला की जहां जान चली गयी, तो वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर की है। जहां देर रात एक घर में जोरदार धमाका हुआ। घटना में एक परिवार के कुल छह लोग जलकर झुलस गए, इसमें महिला की मौत हुई है।

ब्लास्ट के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शीतलपुर में उमेश दास के घर में ये घटना घटी है। रात करीब 2 बजे के आसपास ये घटना हुई है। सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, उसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। यह ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरा घर जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस ब्लास्ट में उमेश दास, उनकी पत्नी सबिता देवी, उनके बेटे सन्नी, संदीप, सास बेदन्ति देवी और ससुर, बेटी लक्ष्मी बुरी तरह से जलकर झुलस गई। ब्लास्ट में उमेश दास की सास बेदन्ति देवी की मौत हो गई. इस घटना के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उन सभी को बेहतर इलाज के लाइट रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close