झारखंड: नक्सली ने जेल में दी जान, 8 मामलों में था आरोपी, दुमका जेल से किया गया था ट्रांसफर

Jharkhand: Naxalite committed suicide in jail, was accused in 8 cases, was transferred from Dumka jail

Jharkhand Naxal News: जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नक्सली ने अपनी जान दे दी। 8 से अधिक मामलों में आरोपी नक्सली मौत की खबर के बाद जेल प्रशासन एक्शन में है। मामला हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का है, जहां आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली कैदी छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी ने आत्महत्या कर ली।

 

इस मामले में जांच शुरू हो गयी है। बताया जा रहा है ये घटना हजारीबाग में स्थित ओपन जेल की है। जानकारी के मुताबिक 30 साल के छोटा श्यामलाल दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र का रहने वाला था। दुमका केंद्रीय कारा से 9 फरवरी 2021 को हजारीबाग लोकनायक केंद्रीय कारा में उसे भेजा गया था।

 

नक्सली कैदी के ऊपर 8 मामले लंबित है। सुबह जब रूटिन के तहत कैदियों की गिनती हो रही थी, तो एक कैदी कम मिला, जिसके बाद तलाश शुरू हुई, जिसमें वार्ड संख्या डी में नक्सली के आत्महत्या करने की सूचना मिली है।

 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और संबंधित विभाग को भी सूचना दी। बता दें कि कुछ साल पहले भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में एक सजायाफ्ता कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। जेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि चिकित्सक के द्वारा जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

 

शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जेल प्रशासन की लापरवाही इस घटना से उजागर हो रही है। जांच के बाद अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है।

Related Articles