झारखंड- नक्सली ब्लास्ट : IED ब्लास्ट में दो जवान हुए घायल, कोबरा बटालियन के जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

Jharkhand- Naxalite blast: Two soldiers injured in IED blast, Cobra battalion soldiers airlifted

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है।

चाईबासा/21.2.26। चाईबासा से एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को आईईडी ब्लास्ट हो गया। यह IED विस्फोट छोटा नागरा थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की टीम जंगल क्षेत्र में नियमित तलाशी अभियान चला रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर जवानों का पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ।

एसपी ने की घटना की पुष्टि

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने IED  ब्लास्ट की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों की टीम सघन सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई थी।एसपी ने कहा कि विस्फोट में घायल दोनों जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। सुरक्षा बलों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

IED ब्लास्ट के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल साथियों को पास के कैंप में पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों जवानों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

नक्सली गतिविधियों की सूचना पर चल रहा था ऑपरेशन
दरअसल, सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि सारंडा जंगल में नक्सली गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हो रही हैं। इसके बाद जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया था।सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण यह इलाका सुरक्षा बलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है। अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है और व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि संभावित नक्सली साजिशों को विफल करने और अन्य IED की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान जारी रहेगा। बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की टीम भी सक्रिय कर दी गई है, ताकि जंगल क्षेत्र में छिपाए गए विस्फोटकों को डिफ्यूज किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close