गढ़वा।पुलिस से बचने के लिए मजदूर बने नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नक्सली की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार को भी जब्त किया है। आरोपी नक्सली का नाम राहुल केसरी है, जो आंध्र प्रदेश के भीमावरम में मजदूरी करता था। जेजेएमपी के नक्सली को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई नक्सली घटना में वो वांटेड था। वो नक्सलियों की तरफ से लेवी वसूली करता था।

राहुल केसरी भंडरिया थाना क्षेत्र के मरदा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रंका थाना क्षेत्र के जसोबार के जंगल में छिपा कर रखे गए एक इंसास रायफल बरामद किया है। ये हथियार पुलिस से लूटा गया था। साथ ही 41 गोली, एक पाउच व चार मैगजीन बरामद किया गया है। नक्सली राहुल केशरी जेजेएमपी के एरिया कमांडर टुनेश उरांव के दस्ते का सदस्य था। 17 दिसंबर 2023 को मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा घायल हुए थे। पुलिस ने दस्ते के शिवपूजन भुईंहर और टुनेश उरांव को गिरफ्तार किया था, लेकिन राहुल केशरी फरार हो गया।

राहुल केसरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही छिपा कर रखे गए हथियार भी पुलिस ने बरामद किये हैं पुलिस ने इस दस्ते से एके-57 के दो रायफल, दो इंसास रायफल, 315 को चार देशी रायफल, इंसास रायफल का 60 गोली, एके-47 का 160 गोली, इंसास रायफल का चार मैगजीन, एके-47 का चार मैगजीन, एलएमजी रायफल का एक मैगजीन, चार मोबाइल आदि कईं सामग्री बरामद किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...