झारखंड : नारी शक्ति का उद्घोष…राजधानी में गूंज उठे जय श्री राम के नारे, देखिए तस्वीरें

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को भव्य रामनवमी की झांकी निकाली गयी। इस झांकी में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। हर तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था। इस झांकी में सौम्यता के प्रतीक नारी शक्ति का उल्लास चरम पर दिखा। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु, बच्चे व युवक बैंडबाजा के साथ ढाक की थाप पर जोश व उमंग के साथ थिरकते नजर आए। झांकी में बैंडबाजा के अलावा आदिवासी नृत्य, अघोरी नृत्य, राम दरबार से सजी झांकी और छठ महापर्व की झलक विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही।

जुलूस में राम-जानकी की झांकी ने राजधानी वासियों का मन मोह लिया। राम दरबार को जीवित करती राम सीता लक्ष्मण एवं हनुमान के रूप धारण किए कलाकारों की सुंदरता देखते ही बनती थी। इस झांकी में बड़ी संख्या में महिला शक्ति भी भगवा वस्त्र और साफा यानी पगड़ी पहने हुए हाथों में तलवार थामे थीं, जो लगातार जय राम का उद्घोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रखी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close