झारखंड नगरीय चुनाव : 11 पर भाजपा व 9 पर झामुमो ने दर्ज की जीत, 8 नगर परिषद व 9 नगर पंचायतों में निर्दलीय का दबदबा, देखिये पूरी लिस्ट

Jharkhand urban elections: BJP wins 11 seats, JMM wins 9; Independents dominate 8 municipal councils and 9 nagar panchayats; see full list

झारखंड के 39 छोटे शहरी निकायों में हुए चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय मुद्दे और व्यक्तिगत छवि अब भी निर्णायक हैं। 17 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि भाजपा समर्थित 10 और झामुमो समर्थित 9 प्रत्याशी जीते। कांग्रेस को 2 और माले को 1 सीट मिली।
________________________________________
Jharkhand Nagar Nigam Result : झारखंड की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव परिणामों ने छोटे शहरी क्षेत्रों की राजनीति का दिलचस्प परिदृश्य पेश किया है। कुल 39 छोटे शहरों में हुए चुनावों में 17 नगर अध्यक्ष पदों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर प्रमुख राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दी। वहीं, दल समर्थित प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित 10 और झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित 9 उम्मीदवार विजयी रहे। कांग्रेस को दो और माले को एक सीट पर सफलता मिली।

स्थानीय मुद्दे बने निर्णायक
इस बार शहरी मतदाताओं ने सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दी। कई जगहों पर देखा गया कि व्यक्तिगत छवि, स्थानीय सक्रियता और जनता से सीधा संवाद रखने वाले उम्मीदवारों को दलगत समर्थन के बिना भी जीत मिली। इससे साफ है कि छोटे शहरों में स्थानीय नेतृत्व की विश्वसनीयता बड़ी भूमिका निभा रही है।

नगर परिषद और नगर पंचायत का अलग रुझान
यदि नगर परिषद और नगर पंचायतों के परिणामों को अलग-अलग देखा जाए तो 20 नगर परिषदों में से 9 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। 5 परिषदों में झामुमो, 4 में भाजपा और 2 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे।वहीं 19 नगर पंचायतों में 8 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया।

6 पर भाजपा, 4 पर झामुमो और 1 पर माले समर्थित प्रत्याशी सफल रहे। नगर पंचायत स्तर पर कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी। यह परिणाम दर्शाते हैं कि पंचायत स्तर पर भी स्थानीय समीकरणों का प्रभाव ज्यादा रहा।

भाजपा और झामुमो का प्रदर्शन
भाजपा ने कई जिलों में संतुलित उपस्थिति दर्ज कराई और संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया। वहीं झामुमो का प्रभाव संताल और कोल्हान क्षेत्र में कायम नजर आया। हालांकि दोनों प्रमुख दलों के बीच कई जगह सीधा मुकाबला भी देखने को मिला। एनडीए और इंडिया गठबंधन में शामिल आजसू और राजद समर्थित किसी प्रत्याशी के विजयी होने की जानकारी सामने नहीं आई।
देखिये लिस्ट…
17 नगर पंचायत व नगर परिषदों में निर्दलियों का डंका
• हुसैनाबाद नगर पंचायत: अजय भारती
• हरिहरगंज नगर पंचायत: कुमारी शीला चौधरी
• छत्तरपुर नगर पंचायत: अरविंद गुप्ता
• श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत: साधना देवी
• मझिआंव नगर पंचायत: सुमित्रा देवी
• लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह
• कोडरमा नगर पंचायत: साजिद हुसैन लल्लू
• बासुकीनाथ नगर पंचायत: वीणा देवी
• जामताड़ा नगर पंचायत: आशा गुप्ता
• गढ़वा नगर परिषद: आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी
• विश्रामपुर नगर परिषद: गीता देवी
• चतरा नगर परिषद: अताउर रहमान
• झुमरीतिलैया नगर परिषद: रमेश हर्षधर
• गोड्डा नगर परिषद: सुशील रमानी
• पाकुड़ नगर परिषद: शबरी पाल
• चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी
• कपाली नगर परिषद: परवेज आलम
• सिमडेगा नगर परिषद: ओलिवर लकड़ा

11 नगर पंचायत और नगर परिषदों में बीजेपी जीती
• बड़कीसरैया नगर पंचायत: शोभा देवी
• डोमचांच नगर पंचायत: उमेश वर्मा
• लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह
• राजमहल नगर पंचायत: केताबुद्दीन
• महागामा नगर पंचायत: प्रबोध सोरेन
• बरहरवा नगर पंचायत: अर्पिता दास
• खूंटी नगर पंचायत: रानी टूटी
• मिहिजाम नगर परिषद: जयश्री देवी
• मधुपुर नगर परिषद: मिती कुमारी
• लोहरदगा नगर परिषद: अनिल उरांव
• गुमला नगर परिषद: शकुंतला उरांव

9 नगर पंचायत और नगर परिषद में JMM की जीत
• बुंडू नगर पंचायत: जीतेंद्र उरांव
• राजमहल नगर पंचायत: केताबुद्दीन
• सरायकेला नगर पंचायत: मनोज कुमार चौधरी
• चाकुलिया नगर पंचायत: सोमवारी सोरेन
• साहिबगंज नगर परिषद: रामनाथ पासवान
• दुमका नगर परिषद: अभिषेक चौरसिया
• चकधरपुर नगर परिषद: शनि उरांव
• चाईबासा नगर परिषद: नितिन प्रकाश
• जुगसलाई नगर परिषद: नौशान खान

यहां कांग्रेस व माले के समर्थित प्रत्याशी जीते
• फुसरो नगर परिषद: निर्मला देवी (कांग्रेस)
• रामगढ़ नगर परिषद: कुसुमलता कुमारी (कांग्रेस)
• धनवार नगर पंचायत: विनय कुमार संथालिया (माले)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close