झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल हैक, सीएम हेमंत सोरेन ने की कार्रवाई की मांग

Jharkhand Mukti Morcha's ex handle hacked, CM Hemant Soren demands action

रांची: झामुमो के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) का हैंडल हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट के माध्यम से साझा की।

झामुमो का आधिकारिक 'एक्स' हैंडल हैक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट करते हुए लिखा, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है। झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे।” मुख्यमंत्री ने XCorpIndia से भी इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार, झामुमो के X अकाउंट से आधी रात को एक गिलहरी की अजीबोगरीब तस्वीर साझा की गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हैंडल को किसी असामाजिक तत्व ने हैक किया है और उसके माध्यम से भ्रामक सामग्री साझा की जा रही है।

सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को इस साइबर हमले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह घटना राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टी की डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Articles