झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम में डायन बिसाही के शक में मां-बेटे की हत्या, पति गंभीर

Mother and son killed on suspicion of witchcraft in West Singhbhum, husband critical

Jharkhand Witch Hunting Horror: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला से अंधविश्वास के नाम पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाइया गांव के कुदारसाई टोला में मंगलवार रात करीब नौ बजे डायन बिसाही के शक में एक दंपती और उनके एक वर्षीय बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। इस हमले में 32 वर्षीय ज्योति सिंकू और उनके एक साल के बेटे आदित्य सिंकू की मौत हो गई, जबकि 36 वर्षीय कोल्हान सिंकू गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घायल कोल्हान के अनुसार, गांव के रिश्तेदार रासिका उर्फ चेचे बिरुवा ने उन्हें घर से बाहर बुलाया। बाहर आते ही कुछ ग्रामीणों ने ज्योति पर डायन होने का आरोप लगाया। कोल्हान ने मामले को पंचायत में उठाने की बात कही, लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी। आरोप है कि पेट्रोल लाकर दंपती पर उड़ेल दिया गया और माचिस जलाकर आग लगा दी गई। किसी तरह कोल्हान जान बचाकर भाग निकले, जबकि उनका बड़ा बेटा भी मौके से निकलने में सफल रहा।

गंभीर रूप से घायल को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों की पहचान की है। चार आरोपी—रासिका उर्फ चेचे बिरुवा, जेना बिरुवा, सोना बिरुवा और डेकला सिंकू—को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने घटना को जघन्य बताते हुए कहा कि फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिनमें छुटनी महतो शामिल हैं, ने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे अंधविश्वास, अशिक्षा, संपत्ति विवाद और निजी रंजिश जैसे कारण होते हैं। उन्होंने जागरूकता अभियान और सख्त कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close