DA/DR Increase in Jharkhand: चंपई सरकार ने होली के पहले ही राज्य के लाखों को कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। एक तरफ जहां राज्यकर्मियों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों के HRA (आवास किराया भत्ता) को लेकर भी राज्य सरकार ने अनुमान्यता स्वीकृत की है। वहीं अधिकारियों के परिवहन भत्ता को कैबिनेट ने डबल कर दिया है।

राज्यकर्मियों के पक्ष में कैबिनेट के बड़े फैसले पढ़िये

★झारखंड राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4% की बढ़ोत्तरी हुई है। इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही 50% महंगाई भत्ता मिलने लगा है। प्रदेश महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से लागू होगी। चंपाई कैबिनेट ने डीए बढोत्तरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाकर 50 फीसदी किए जाने के निर्णय के ठीक बाद उठाया गया है। वहीं पेंशन भोगियों के लिए भी महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी गई है और यह फैसला एक जनवरी 2024 से लागू होगा।

★अधिकारियों के परिवहन भत्ता में संशोधन किया गया है। इसके तहत राज्य के लेवल वन और लेवल टू के अधिकारियों के बढ़े हुए दर से परिवहन भत्ता दिया जायेगा। X और Y श्रेणी के शहरों के लिए अलग-अलग परिवहन भत्ता दिया जायेगा। वर्तमान में ये दर 1350+DA और 900 +DA है। अब इसमें बढ़ोत्तरी करते हुए दोगुना यानि 3600+DA और 1800 +DA कर दिया गया है।

★ राज्य के सरकारी सेवकों का आवास किराया भत्ता की अनुमान्यता की स्वीकृति दी गई।

★स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतगर्त झारखंड पारा मेडिकल राज्यस्तरीय संवर्ग की नियमावली 2024 का गठन किया गया है। इसके गठन के साथ ही राज्य स्तरीय संवर्ग में कई स्तर के बदलाव हो गये हैं।

★ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारियों की सेवा अवधि 03 वर्षों तक विस्तारित किए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहायक वन संरक्षकों की सेवा अवधि 03 वर्षोंतक विस्तारित किए जाने की स्वीकृति दी गई।

★W.P.(S) No-2598/2015 संजय कुमार बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य वाद में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 06.11.2017 को पारित न्यायादेश एवं तद्नुरूप दिनांक-21.12.2023 को सम्पन्न विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आलोक में झारखण्ड सचिवालय लिपिकीय सेवा के वरीय सचिवालय सहायक कोटि (पी० बी०- 1. रु0 5200-20200/-, ग्रेड पे० रु० 2400/-, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-4) से झारखण्ड सचिवालय सेवा के अंतर्गत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (पी. बी. II, रू0 9300- 34800/-, ग्रेड पे. रु0 4600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-7) में शैक्षणिक प्रमाण पत्र की संपुष्टि की तिथि को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति दिये जाने की स्वीकृति दी गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...