झारखंड: जादू टोना के शक में बड़ी वारदात, अंतिम संस्कार में गये बुजुर्ग के साथ पहले की मारपीट, फिर…

Jharkhand News: झारखंड में एक बड़ी घटना सामने आयी है। आपसी विवाद में एक बुजुर्ग को जलते हुए चिता में फेंक दिया गया। पूरा मामला झांड़-फूंक और जादू टोना से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। घटना झारखंड के गुमला की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में अंतिम संस्कार के दौरान बुजुर्ग से हुए विवाद के बाद उन्हें जलती हुई चिता में फेंक दिया गया। मृतक के बेटे संदीप उरांव ने बताया कि गुरुवार को गांव की एक बुजुर्ग महिला की कुएं में गिरकर जान चली गयी थी। गांव के सभी लोग उसके अंतिम संस्कार में गये थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान बुधेश्वर उरांव भी महिला के दाह संस्कार में गए थे। वो झाड़ फूंक का काम करते थे। आरोप है कि इसी दौरान मृतक मंगरी उरांव के भाई झड़ी उरांव, पुत्र करमपाल उरांव व अन्य ने 60 वर्षीय वृद्ध बुधेश्वर उरांव की पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद सभी ने उसके पिता को जलती चिता में फेंक दिया। जिससे उनकी जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेटे ने बताया कि उसके पिता जब घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की। गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। उसके बाद सुबह जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो पिता का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

close