झारखंड : मंईयां सम्मान योजना…नवंबर माह की राशि जल्द खातों में, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा और क्या हैं आवश्यक शर्तें

Mainiyan Samman Yojana... November month's amount will be credited to accounts soon

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पात्र लाभुक महिलाओं को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है. नवंबर महीने की मासिक राशि पात्र लाभुकों के बैंक खातों में जल्द ही भेजी जाएगी. पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों में इसके लिए प्रशासनिक और कागजी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह उम्मीद है कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी पात्र लाभुकों के खातों में 2,500 की मासिक सम्मान राशि भेज दी जाएगी.

2.80 लाख से अधिक लाभुक

पूर्वी सिंहभूम जिले में इस योजना के करीब 2,80,000 लाभुक हैं, जिनके खातों में राशि भेजी जाएगी. सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए अब खातों में भुगतान में अधिक समय नहीं लगेगा. शुरुआत में जिले में तीन लाख सात हजार आवेदक थे, लेकिन विभिन्न कारणों से स्वीकृत आवेदकों की संख्या लगभग 2 लाख 80 से 85 हजार ही है.

तकनीकी समस्याओं के कारण लंबित मामले

अधिकारी ने बताया कि हर महीने हजारों लाभुकों के भुगतान में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आती हैं। इनमें मुख्य रूप से नन-डीबीटी (Non-DBT) और आधार मिसमैच (Aadhaar Mismatch) जैसी समस्याएं शामिल हैं, जिसके कारण बहुत से लाभुकों का भुगतान लंबित हो जाता है.

इसके अलावा, खबर यह भी है कि सर्वजन पेंशन योजना की राशि लाभुकों के खातों में भेज दी गई है, लेकिन केंद्रीय पेंशन योजना मद में कोई आवंटन (allocation) न होने के कारण इसका भुगतान अभी भी लंबित है. इस योजना के तहत राशि का वितरण ऐसे समय में होने जा रहा है जब 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है.

Related Articles

close