झारखंड शराब घोटाला: सिद्धार्थ सिंघानिया से आज भी ACB करेगी पूछताछ, कई अहम सवाल पूछे जाएंगे

Jharkhand liquor scam: ACB will question Siddharth Singhania today too, many important questions will be asked

शराब घोटाला मामले में एसीबी की जांच चल रही है. बीते मंगलवार को एसीबी ने पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश और छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को दो दिन की रिमांड पर लिया है, बीते कल भी एसीबी ने दोनों आरोपियों से पूछताथ किया था और आज भी जारी रहेगा.

ACB ने सिद्धार्थ से क्या पूछा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसीबी ने अपनी पूछताछ में सिद्धार्थ सिंघानिया से यह जानने की कोशिश की कि झारखंड में शराब कंपनियों पर उन्होंने अपना दबदबा कैसे बनाया और विभाग के किन अधिकारियों ने उनका सहयोग किया. जवाब में सिंघानया ने कहा कि उन्हें जो काम मिला, वहीं किया. साथ ही किसी कंपनी या अधिकारी पर दबाव बनाने की बात से इनकार किया.

गौरतलब है कि सिंघानिया पर आरोप है कि 2022 में जब नई उत्पाद नीति लागू हुई तब उन्होंने झारखंड में अपनी शर्तों पर मैनपावर सप्लाई का ठेका हासिल किया. इसके अलावे उसने छत्तीसगढ़ की चार प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए से यह काम किया. इस घोटाले में उनकी एजेंसियों द्वारा लगभग450 करोड़ रुपये का फोर्ड करने का आरोप है. जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है.

19 जून को किया गया गिरफ्तार

गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने 19 जून को गिरफ्तार किया था. सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर में हिरासत के बाद कोर्ट में पेशी किया गया था और बाद में ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया. जहां उससे एसीबी पूछताछ कर रही है.

ACB ने कई बार भेजा था समन

कथित शराब घोटाला केस उजागर होने के बाद से ही एसीबी की टीम सिद्धार्थ सिंघानिया से पूछताछ करने के लिए लगातार समन जारी कर रही थी. लेकिन वह एसीबी के सामने उपस्थित नहीं हो रहा था. इसके बाद एसीबी ने कोर्ट से सिंघानिया का गिरफ्तारी वारंट लिया और फिर छत्तीसगढ़ जाकर उसे गिरफ्तार किया.

Related Articles

close