झारखंड: लेफ्टिनेंट कर्नल की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, पत्नी ने कहा, वो हर शाम छत पर बैठते थे…फिर देर रात…

Jharkhand: Lieutenant Colonel's body found under suspicious circumstances, wife said, he used to sit on the roof every evening... then late at night...

रांची। लेफ्टिनेंट कर्नल का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। पुलिस का दावा है कि कर्नल ने खुदकुशी की है। मामला राजधानी रांची के खेलगांव आवासीय परिसर का है। जहां लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह मृत अवस्था में मिले हैं। दिवाकर सिंह का शव अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर कर्नल की पत्नी ने बताया है है कि दिवाकर कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। दिवाकर सिंह हर शाम काफी देर तक बिल्डिंग के छत पर जाकर बैठा करते थे. सोमवार की शाम भी वे छत पर ही बैठे हुए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी ने इस दौरान फोन कर उन्हें कई बार नीचे बुलाया लेकिन वे नहीं आए। देर रात होने पर पत्नी और उनकी बेटी सोने चली गई। इसी बीच मंगलवार की सुबह पत्नी को यह जानकारी दी गई की पार्किंग एरिया में दिवाकर सिंह का शव पड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शव बिल्डिंग की पार्किंग एरिया से मिला है। प्रारंभिक जांच में पूरा मामला सुसाइड का लग रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की माने तो भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर सिंह आठवें तल्ले से गिरने की वजह से मौत हो गई है।

 

दिवाकर सिंह बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले दिवाकर सिंह खेलगांव स्थित आवासीय परिसर में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे। अभी दिवाकर सिंह की पोस्टिंग रांची के नामकुम आर्मी कैंप में थी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पूरा मामला सुसाइड का लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close