कल्पना सोरेन ने गांडेय की जनता को दिया 4 महीने का हिसाब, अगले 5 साल की बतायी प्लानिंग, कहा…आने वाले 5 सालों में…

Kalpana Soren : कल्पना सोरेन पूरजोर तरीके से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। वो लगातार जनता के बीच जा रही है। कभी चुनावी सभा के जरिये, तो कभी डोर टू डोर कैंपेनिंग से प्रचार को रफ्तार दे रही है। कल्पना सोरेन ने गांडेय की जनता से बड़ा वादा किया है।
उन्होंने कहा है कि चार महीने के दौरान मुझे गाँडेय की जनता की सेवा का अवसर मिला, और मैंने हर उस कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जो लंबे समय से लंबित थे।
कल्पना सोरेन ने कहा कि आने वाले 5 सालों में, मैं गाँडेय को एक विकसित विधानसभा के रूप में आकार देने का संकल्प लेती हूँ। कल्पना ने कहा कि झारखण्ड की जनता ने हेमन्त जी पर विश्वास जताकर उनकी सरकार बनाई थी।
यह सरकार पूरी लगन और ईमानदारी से झारखण्ड की सेवा में लगी थी, लेकिन भाजपा ने षड्यंत्र रचकर हेमन्त जी को जेल भेजने का काम किया, जिससे राज्य के विकास की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी हो गई थी।
लेकिन, जैसे ही हेमन्त जी लौटे, उन्होंने एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण कार्यों को फिर से गति दी। आज झारखण्ड फिर से विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनता के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ। हेमन्त जी का हर कदम झारखण्ड की खुशहाली की ओर बढ़ रहा है।
झारखण्ड हित में हेमन्त जी द्वारा किए गए कामों के कारण ही पूरा झारखण्ड एक स्वर में बोल रहा है, जन-जन का नारा, हेमन्त दुबारा… । कल्पना सोरेन ने कहा है कि मंईया सम्मान योजना की 5वीं किस्त 2500 रुपये की आयेगी। कल्पना ने ये भी कहा कि हर महीने की 1 तारीख को 57 लाख महिलाओं के खाते में ये राशि पहुंच जायेगी।









