झारखंड नौकरी अलर्ट! JSSC में 600 से ज्यादा वनरक्षी पदों पर भर्ती शुरू, आज से आवेदन या नोटिफिकेशन? जानें पूरी डिटेल
Jharkhand Job Alert! JSSC begins recruitment for over 600 forest guard positions. Applications or notifications open today? Learn all the details.

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े वनरक्षी (Forest Guard) और वनपाल के पदों को भरने की दिशा में वन एवं पर्यावरण विभाग ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं। विभाग ने राज्यभर की सभी रेंजों से अद्यतन रिक्तियों की सूची मांगी है, जिसके आधार पर 600 से अधिक वनरक्षी पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि विभाग में 1500 से अधिक स्वीकृत पद हैं, जिनमें बड़ी संख्या पिछले कई वर्षों से खाली पड़े होने के कारण फील्ड स्तर पर कामकाज प्रभावित हो रहा है।
12वीं पास योग्यता, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
वनरक्षी पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। विभाग का कहना है कि इस भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि राज्य के भूगोल, मौसम और वनक्षेत्र की समझ रखने वाले युवाओं की तैनाती हो सके। यह फील्ड ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाएगा।
वनरक्षी का मुख्य कार्य
पौधों और पौधारोपण की सुरक्षा
वन्यजीव संरक्षण
वन क्षेत्र की नियमित निगरानी
अवैध कटाई और शिकार पर रोक
नियमित नियुक्ति न होने के कारण विभाग कई स्थानों पर संविदा कर्मियों और दैनिक मजदूरी वाले कर्मचारियों की मदद ले रहा है, लेकिन प्रशिक्षण न होने से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव
करीब चार साल पहले भी इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब विभाग ने पुनः विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है ताकि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सके।
वनपाल की भूमिका भी महत्वपूर्ण
वनपाल पौधरोपण योजनाओं, विकास कार्यों और जमीनी स्तर पर लागू होने वाली परियोजनाओं की निगरानी करते हैं। पिछले वर्ष कुछ वनरक्षियों को पदोन्नति देकर वनपाल बनाया गया है, फिर भी विभाग में रिक्तियां काफी अधिक बनी हुई हैं।









