झारखंड : JMM का कल होने वाला बड़ा प्रदर्शन रद्द…जातिगत जनगणना का विरोध, सरना धर्म कोड की मांग पर अड़ा रहा JMM,जानिए किन कारणों से किया गया स्थगित

Jharkhand: JMM's big protest tomorrow... Opposition to caste census, JMM remained adamant on the demand for Sarna religion code

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जातिगत जनगणना के विरोध में 9 मई 2025, दिन शुक्रवार को खूंटी में जोरदार प्रदर्शन का ऐलान को फिलहाल स्थगित किया है। यह प्रदर्शन खूंटी अनुमंडल कार्यालय के सामने किया जाने वाला था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से भागीदारी की अपील की गई है।वर्तमान में देश की परिस्थिति को देखते हुए ये निर्णय लिया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी कार्यालय से ये जानकारी दी गई।

क्या थी मांग

झामुमो जिला समिति खूंटी द्वारा जारी पत्र में  कहा गया है कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो संविधान और सामाजिक समरसता के खिलाफ है। झामुमो नेताओं का आरोप है कि झारखंड सरकार द्वारा अनुसंशित सरना धर्म कोड, आदिवासी धर्म कोड  विधेयक को केंद्र ने अब तक स्वीकृति नहीं दी है, जबकि राज्य विधानसभा ने इसे पारित कर भेज दिया था।

पत्र में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रीप गुडिया और राम सूरज मुंडा के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीरें हैं। नारे दिए गए हैं —

“शिवु सोरेन जिंदाबाद! जोहार झारखंड!”
झामुमो का कहना है कि केंद्र सरकार का यह कदम झारखंडी अस्मिता और आदिवासी अधिकारों के खिलाफ है। पार्टी ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विरोध कार्यक्रम को सफल बनाएं।

पूरा कार्यक्रम इस प्रकार  था –
कार्यक्रम की तिथि: 09 मई 2025 (शुक्रवार)
स्थान: खूंटी अनुमंडल कार्यालय के सामने
समय: पूर्वाह्न 11 बजे से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close