झारखंड स्कूल बंद : चक्रवाती तूफान की वजह से स्कूल बंद करने का आदेश, शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा…

Cyclone DANA: झारखंड में चक्रवात डाना का बड़ा असर दिखने लगा है। इधर चक्रवात की वजह से शिक्षा विभाग ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला सरसावां जिले के सभी सरकारी, निजी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। केजी से लेकर वर्ग 12 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 25 अक्टूबर को यहां यहां कक्षाएं संचालित नहीं होगी।

यहां देखें आदेश….????




दरअसल चक्रवाती तूफान डाना को लेकर मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिहार और झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर देखा जा रहा है। इसके कारण 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई उड़ानें भी कैंसिल कर दी गई हैं। पटना-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस और इंडिगो की दो जोड़ी उड़ानें रद्द है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण ये फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

‘दाना’ चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री तटों से आज टकरा सकता है। दोनों राज्यों की सरकारों ने कहा है कि दाना चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। रेलवे ने ‘वंदे भारत’ और राजधानी एक्सप्रेस समेत 200 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है। दोनों राज्यों में तटीय इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। स्कूलों को 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। डॉक्टरों समेत तमाम सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

Related Articles