JHARKHAND : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्व महिला की मौत

चंदनकियारी : भोजूडीह रेलवे स्टेशन के पास सुदामडीह यार्ड 7 अप के समीप बीते देर रात को चंदनकियारी थाना क्षेत्र के तेकड़ा निवासी 59 बर्षियो खेमु देवी ने माल वाहन ट्रेन की चपेट आने सेन मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लिया. साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस दौरान मीडिया से बातचीत करने हुए जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा भोजूडीह रेलवे यार्ड सुदामडीह यार्ड 7 अफ चलती माल वाहन से 59 वर्षीय तेकड़ा निवासी खेमे देवी की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर परिजनों की रो रो बूरा होल हो गया हैं.









