झारखंड कैबिनेट ब्रेकिंग: कैबिनेट की बैठक शुरू, राज्य सरकार बढ़ायेगी मानदेय, इन फैसलों पर भी लगेगी मुहर

Hement Cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। मंत्रालय में हो रही इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जायेंगे। आज सीएम के नाम से एक नई योजना के शुरुआत के प्रस्ताव पर भी सहमति बन सकती है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना पर आज कैबिनेट में मुहर लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज कैबिनेट में सरकार राज्य के पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि भी बढ़ाएगी। इस दायरे में मानकी, परगनैत, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोड़ैत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी (पुजारी), पहड़ा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घटवाल और तावेदन आएंगे। वहीं सहायक आरक्षकों के लिए भी आज की कैबिनेट में मुहर लग सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि में वृद्धि से राज्य सरकार के कोष पर प्रतिवर्ष 44.79 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, पारंपरिक ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि देने पर 44.79 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं। सम्मान राशि में वृद्धि करने पर प्रतिवर्ष 89.59 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जानेवाली सम्मान राशि को बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति मिलने पर राज्य सरकार को सालाना 89.59 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। प्रस्ताव के मुताबिक मानकी व परगनैत को 6,000 रुपए एवं मुंडा एवं ग्राम प्रधान को 4,000 रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। वहीं, अन्य पारंपरिक ग्राम प्रधानों को 2,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज की बैठक में सहमति के जिस संभावित प्रस्ताव को लेकर चर्चा है वह झारखंड कार्यपालिका नियमावली 2000 में संसोधन से जुड़ा हुआ है। इसमें एक और संसोधन की तैयारी है। इसमें संसोधन के प्रस्ताव को सहमति मिल जाती है तो इसके जरिये राज्य सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों की गतिविधियों को हद तक नियंत्रित कर सकेगी।

Related Articles

close