झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस 2 अक्टूबर से करेगी चुनावी कैंपेनिंग की शुरुआत, 30 सितंबर की बैठक में बनेगी पूरी रणनीति

रांची: झारखंड में चुनाव की तारीखों का भले ही ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में जरूर जुट गयी है। भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, तो झामुमो सरकार ने मंईयां सम्मान यात्रा निकाली है। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी भी अपना कैंपेनिंग शुरू करने जा रही है।

कांग्रेस के कैंपेन कमिटी की बैठक में 2 अक्टूबर से कैंपेनिंग की शुरुआत का फैसला लिया गया है। कैंपेन कमिटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने राज्य में 2 अक्टूबर से गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी चुनावी कैंपेन की शुरुवात करेगी।

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सारी चीजे तय हो गई है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा गांधी बनाम गोडसे के मुद्दे पर पार्टी आगे बढ़ेगी। चुनावी प्रचार प्रसार का काम प्रदेश के नेता करेंगे और बड़े नेता मार्गदर्शन करने के लिए आयेंगे। कांग्रेस की बैठक में तय हुआ है कि कैंपेनिंग पूरी तरह से सरकार की उपलब्धियों पर आधारित रहेगी।

खासकर महिलाओं और किसानों पर पूरी तरह से पार्टी फोकस करेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर गांधी जयंती के दिन से अपना कैंपेन शुरू करने को लेकर कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि कांग्रेस की आगे की रणनीति 30 सितंबर को प्रभारी के साथ बैठक में तय किया जायेगा। कैंपेन कमिटी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायेगी।

कैंपेन कमिटी कांग्रेस के विचार से लोगों को जोड़ेगी। बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हम लगातार कैंपेन कर रहे और लोगों के बीच जा रहे है. लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीदें है।

Related Articles

close