झारखंड IPS न्यूज : IPS अमोल विनुकांत होमकर बने CRPF के IG, केंद्र सरकार ने रिलीव करने झारखंड सरकार को भेजा पत्र

Jharkhand IPS News: IPS Amol Vinukant Homkar appointed IG of CRPF; Central Government sends letter to Jharkhand Government for his relief

IPS Amol Vinukant CRPF IG: झारखंड कैडर के IPS अमोल विनुकांत होमकर को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2004 बैच के IPS अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर नियुक्त किया हैं। आपको बता दें कि अभी भी अमोल विनुकांत ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था।



 

आईपीएस अमोल विनुकांत को बेहद काबिल, ईमानदार और स्वच्छ छवि का अफसर माना जाता है। यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है, जिसे सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

 

IPS AV Homkar Central Deputation: गृह मंत्रालय का आधिकारिक पत्र

केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को लिखे पत्र में उनकी नियुक्ति को लेकर अधिकृत जानकारी दी है। गृह मंत्रालय ने पत्र में लिखा है कि अमोल होमकर को सीआरपीएफ में आईजी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से आईपीएस अधिकारी अमोल होमकर को तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया गया हैं।

 

आपको बता दें कि इसी साल केंद्र सरकार ने आईपीएस अमोल विनुकांत को आईजी इम्पैनल किया था। अमोल विनुकांत होमकर झारखंड कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम दायित्वों का निर्वहन किया है। राज्य में उनकी छवि एक अनुभवी और अनुशासित अधिकारी के रूप में रही है। यही कारण है कि उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ जैसे महत्वपूर्ण बल में आईजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

close