झारखंड :10 हजार घूस लेते दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कारवाई

खूंटी : एसीबी की टीम ने फिर एक बार कार्रवाई करते हुए एक दारोगा श्रीकांत को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दारोगा खूंटी थाना में पदस्थापित है और 2018 बैच का बताया जा रहा है. उसे एसीबी ने दस हज़ार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया.

हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है कि एसीबी ने उसे किस मामले में गिरफ्तार किया है लेकिन कहा जा रहा है कि दर्ज एफआईआर को कमजोर करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

close