हेमंत हैं तो किसको हिम्मत है? किसको दिक्कत है ? अमर बाउरी ने किया कटाक्ष, आखिर हेमंत है तो…वाला नारा कैसे हुआ था वायरल

रांची। झारखंड में कल्पना सोरेन इन दिनों मंईया सम्मान यात्रा के मंच पर…. हेमंत है तो हिम्मत है, का नारा खूब लगाती है। कल्पना सोरेन के इस नारे पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया है कि हेमंत हैं तो किसको हिम्मत हैं और किसको दिक्कत है।

हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए अमर बाउरी ने लिखा है कि हेमंत हैं तो पेपर लीक गैंग को हिम्मत है। हेमंत हैं तो भ्रष्टाचारियों को हिम्मत है, बालूल खनन माफिया को हिम्मत है, बांग्लादेशियों को हिम्मत हैं। जबकि हेमंत हैं तो बेरोजगारों को दिक्कत है, बहुसंख्यक सामाज को दिक्कत है। आदिवासी मूलवासी महिलाओं को दिक्कत है।

दरअसल झारखंड में इन दिनों चुनावी राजनीति चरम पर है। भाजपा और झामुमो एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कल्पना सोरेन जहां मंईया सम्मान यात्रा के जरिये महिलाओं को एकजुट कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद ही लगातार सभाएं ले रहे हैं।

माना जा रहा है कि इसी सप्ताह सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो सकती है, उसके बाद राजनीति की रफ्तार और तेज हो जायेगी। भाजपा भी दीपावली के पहले अपना संकल्प पत्र लाने की तैयारी में हैं। कुल मिलाकर इस महीने झारखंड में राजनीति की सरगर्मियां और बढ़ने वाली है।

हेमंत है तो हिम्मत है का नारा किसने दिया

दरअसल हेमंत हैं तो हिम्मत है का नारा खुद कल्पना सोरेन ने दिया था। जब हेमंत सोरेन जेल गये और हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया को कल्पना सोरेन ने हैंडल करना शुरू किया, तो काफी दिनों तक वो सोशल मीडिया में हेमंत हैं तो हिम्मत है का श्लोगन हैशटैग के साथ शेयर करती रही है। बाद में जब वो राजनीति में आयी तो मंच से वो इस नारे को खूब लगाती रही। अब मंईयां सम्मान योजना के दौरान भी कल्पना सोरेन इस नारे को खूब लगा रही है।

Related Articles

close