झारखंड: IAS विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में कराया गया भर्ती, वार्ड में सुरक्षा भी बढ़ाई गयी
Jharkhand: IAS Vinay Chaubey's health deteriorated, he was admitted to RIMS, security was also increased in the ward

IAS Vinay Chobey : करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार आईएएस विनय कुमार चौबे की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती कराया गया है। आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप व गुर्दा संबधी परेशानी के साथ भर्ती किया गया है। उन्हें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में भर्ती किया गया है और प्रारंभिक परीक्षण किए जा रहे हैंष
शराब घोटाले के आरोपी IAS विनय कुमार चौबे का इलाज डॉक्टर ऋषि गुरिया के देख रेख में चल रहा है। विनय चौबे पेनक्रियाज की समस्या से पीड़ित हैं। उनका इलाज पहले से दिल्ली के चिकित्सक से चल रहा है। इधर रिम्स के द्वितीय तल्ला स्थित पेइंग वार्ड के बाहर 2 लेयर की सुरक्षा लगाई गई है।
रिम्स के पेइंग वार्ड की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगाने वाले स्टाफ बुलाए गए हैं। पूरे पेइंग वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जानकारी के अनुसार IAS विनय चौबे को लंबे वक्त के लिए इलाज के लिए रखा जा सकता है। वहीं होमगार्ड और सैफ के जवानों की तैनाती की गई है।