झारखंड : जयपाल सिंह स्टेडियम में भारी हंगामा…बच्चों को खेलने से रोका, टहलने वालों को गार्ड्स ने खदेड़ा…जानें असली वजह

Huge commotion at Jaipal Singh Stadium: Children stopped from playing, walkers chased away by guards; find out the real reason

Ranchi में रविवार सुबह जयपाल सिंह स्टेडियम को खाली कराने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कचहरी चौक स्थित Jaipal Singh Stadium में सुबह करीब 8:30 बजे बच्चे खेल रहे थे और कई लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान रांची नगर निगम के एक गार्ड ने वहां मौजूद लोगों से स्टेडियम खाली करने को कहा।

गार्ड ने दावा किया कि यह आदेश सहायक नगर प्रशासक की ओर से दिया गया है। वह बच्चों और टहल रहे लोगों के पास जाकर उन्हें हटने के लिए कहने लगा। हालांकि जब लोगों ने लिखित आदेश दिखाने को कहा, तो गार्ड कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। उसने हटाने की ठोस वजह भी नहीं बताई।

अचानक मिली इस सूचना से स्टेडियम में मौजूद लोग हैरान रह गए। उनका कहना था कि वे लंबे समय से यहां नियमित रूप से खेल और व्यायाम करते आ रहे हैं। बिना पूर्व सूचना या लिखित आदेश के स्टेडियम खाली कराने की कार्रवाई पर कई लोगों ने आपत्ति जताई।

बताया गया कि जब एक संवाददाता ने गार्ड से फोन पर बात की, तो उसने फिर दोहराया कि नगर प्रशासक के निर्देश पर स्टेडियम खाली कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close