झारखंड हॉस्पिटल हादसा: तीन मरीजों की मौत, 2 की हालत गंभीर, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे मौके पर, मृतकों को 5-5 लाख मुआवजा

MGM Hospital Hadasa: जमशेदपुर के साकची MGM हॉस्पिटल में शनिवार को हुए हादसा में तीन मरीजों की मौत हो गई, वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर है। दरअसल चार मंजिला मेडिसिन वार्ड की छत भरभराकर गिर गई।

छत ढहने से कई मरीजों के मलबे में दबे होने की जानकारी आ रही है। हालांकि पहले ये जानकारी मिल रही थी कि सभी मरीज सुरक्षित है, लेकिन अब ये खबर आई है कि 3 लोगों की मौत हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना के बाद देर रात स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आश्रितों को 5-5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है, वही घायलों को 50-50 हजार की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सबसे ऊपर गिरी छत नीचे के तल को तोड़ते हुए दूसरी मंजिल पर भर्ती मरीजों पर गिर गई, जिसकी वजह से मौके पर ही दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीसरे मरीज लापता थे। जिन दो लोगों की मौके पर जान गई, उनमें साइमन तिर्की और डेविड जॉनसन शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि दोनों मरीज लकवाग्रस्त थे। देर रात लापता श्रीचंद का शव मलबे में मिला। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त मेडिसिन वार्ड में यह घटना हुई, उसे वक्त 15 मरीज भर्ती थे। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।

वही घायलों में रेणु देवी की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में कई डॉक्टर भी बाल-बाल बच गए। हादसे के कुछ मिनट पहले ही विभाग के एचओडी डॉ बलराम झा सहित कई डॉक्टर वार्ड से बाहर निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक एमजीएम भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग जमशेदपुर प्रमंडल की है। भवन निर्माण विभाग ने 3 साल पूर्व भी 39 लाख रुपए खर्च कर इस भवन की मरम्मत कराई थी। बावजूद भवन ढह गया, इस मामले में जांच की आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close