झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया ‘कैप्टन’: जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक बने 18वें चीफ जस्टिस, जानें कैसा रहा है उनका सफर
Jharkhand High Court gets a new 'Captain': Justice Mahesh Sharadchandra Sonak becomes the 18th Chief Justice, learn about his journey.

जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने चीफ जस्टिस एमएस सोनक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर जस्टिस सोनक को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री ने लिखा कि झारखंड की वीर भूमि में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के लिए जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक जी को बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.
गौरतलब है कि मौजूदा चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की जगह अब महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे.
झारखण्ड की वीर भूमि में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के लिए जस्टिस महेश शरतचंद्र शोनक जी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
18वें मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस सोनक
जस्टिस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के 18वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने ही जस्टिस सोनक के नाम की सिफारिश झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में की थी. इससे पहले वह बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के रूप में काम कर रहे थे.
पूर्व चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 8 जनवरी को 62 साल की आयु पूरी करने के बाद रिटायर हो गये हैं.









