झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी बड़ी राहत, 8 हफ्तों का समय मिला

Jharkhand High Court gives big relief to Hemant Soren... gets 8 weeks time

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायतवाद को निरस्त करने की मांग की है। यह सुनवाई जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई।

सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए आठ सप्ताह का समय दे दिया।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने निचली अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान को चुनौती दी है। उनका आरोप है कि ईडी ने दुर्भावना से प्रेरित होकर बार-बार समन जारी किया और इसके आधार पर सीजेएम कोर्ट में शिकायत दाखिल की। सीजेएम कोर्ट ने उस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हेमंत को उपस्थित होने का आदेश दिया था।

Related Articles