झारखंड : हेमंत का दुमका प्लैन! फ्लाइंग इंस्टीट्यूट लॉन्च रकार आपके द्वार’—सपनों की उड़ान, सीधे जनता के बीच

Hemant's Dumka Plan! Flying Institute Launched – 'Government at Your Doorstep' – Dreams Take Flight, Directly to the Public

दुमका एयरपोर्ट पर बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका आएंगे. इसके साथ सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में आयोजित सेवा अधिकार सप्ताह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी शामिल होगे. कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. एयरपोर्ट कैंपस में बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके लिए कई ग्लाइडर भी मंगवाए गए हैं. कार्यक्रम की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है.

 

 

सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

 

 

सीएम सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में भी शामिल होगे. इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने हवाई अड्डे पर विशाल पंडाल बनवाया और चारों ओर राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं.

सीएम के दौरे को लेकर दुमका जिला प्रशासन मुस्तैद

 

 

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को सीएम का आगमन होगा. वे फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्धाटन करेंगे और साथ ही विकास की सभी योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे. यह कार्यक्रम हवाई अड्डे से ही ऑनलाइन किया जाएगा. प्रोग्राम को लेकर सुरक्षा का सारा इंतजाम किया गया है जिसमें रविवार को प्रशासन और पुलिस के वैसे अधिकारी जिन्हें ड्यूटी पर लगाया जा रहा है जिनकी एक बैठक आयोजित की गई और व्यवस्था की सारी ब्रीफिंग दी गई.

Related Articles

close