चंपाई पर इशारों में हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले…पैसा ऐसी चीज है कि नेता लोग घर और पार्टी….

Champai Soren News: चंपाई सोरेन का सफर क्या झामुमो के साथ खत्म हो रहा है? क्या बीजेपी के साथ उनकी पारी शुरू होने वाली है। इन सवालों का जवाब पिछले 48 घंटे से तलाशा जा रहा है। मामला इसलिए भी ज्यादा गरम है, क्योंकी पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

हालांकि उन्होंने भाजपा के साथ जाने की संभावना को ना तो स्वीकार किया है और ना ही इनकार किया है। लिहाजा राजनीति और भी ज्यादा सस्पेंस से गुजर रही है। खबर है कि एक दिन पहले उनके गुवाहाटी में हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात करने की बात कही जा रही है, फिर कल रात वह कोलकाता पहुंचे थे और यहां सुवेंदु अधिकारी से मिले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये विधायक होंगे बागी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन के साथ जिन 6 जेएमएम विधायकों के बागी होने की संभावना जताई जा रही है उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम और समीर मोहंती शामिल हैं।

सोशल मीडिया से हटाया जेएमएम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर चंपाई सोरेन ने अब उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से झारखंड मुक्ति मोर्चा का नाम भी हटा लिया है। कहा जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उनके साथ झामुमो के कुछ और भी विधायक दलबदल के लिए तैयार हैं।

हेमंत ने किया बीजेपी पर हमला

इस बारे में पूछे जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को बिना नाम लिए इशारों में चंपई सोरेन और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के दम पर ‘घर और पार्टी’ में फूट डाली जा रही है।हेमंत सोरेन ने कहा, ‘बहुत जल्द चुनाव का घंटी राज्य में बजने वाली है,

गुजरात भगाने का किया वायदा

चुनाव कब होगा इसकी घंटी हमारे विरोधी बीजेपी के पास है।चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्थान नहीं है, वह अब बीजेपी की संस्था बन गई है। हम तो चुनौती देकर कहते हैं कि आज चुनाव कराओ, कल झाड़ू-पोछा मारकर इनको गुजरात जाना पड़ेगा। ‘

Related Articles

close