गजब की डरपोक है हेमंत सरकार… आखिर नेता प्रतिपक्ष ने क्यों कही ये बात, जब कुछ देना ही नहीं है तो… कुछ भी

Jharkhand News: झारखंड इन दिनों शह और मात का खेल खूब चल रहा है। खासकर चुनाव के वक्त वोटों के लिए राजनीतिक दल इन दिनों खूब मोलभाव कर रहे हैं। लिहाजा योजनाओं के नाम पर राजनीति गरमायी हुई है। हेमंत सरकार के मंईयां योजना को मात देने के लिए भाजपा गोगो दीदी योजना लेकर आयी, तो राजनीति खूब गरमायी, अब भाजपा के गोगो दीदी योजना को मात देने के लिए हेमंत सरकार ने सम्मान योजना का राशि को 2500 रुपया कर दिया, तो एक बार फिर से राजनीति गरमा गयी है।

इधर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सम्मान राशि बढ़ाने को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। अमर बाउरी ने कहा है कि 2500 ही क्यूं जब कुछ देना है ही नहीं तो कुछ भी बोल देते …गजब का डरपोक है “हेमंत सरकार” ! भारतीय जनता पार्टी की एक योजना (गोगो-दीदी) ने पूरा ठगबंधन सरकार हिला कर रख दियाभाजपा की सरकार बनेगी और महीने की 11 तारीख को हर महिलाओं के बैंक खाते में 2100/- रुपए पहुंच जाएंगे ! “हेमंत जी” को भी पता है वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं !

दरअसल चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं का अहम रोल है। सभी सीटों पर महिला वोटर बराबरी पर है, लिहाजा इस बार राजनीतिक दलों का पूरा फोकस महिलाओं पर है। पार्टी को पता है कि अगर महिला वोटरों को वो लुभाने में कामयाब हो गये, तो जीत सुनिश्चित हैं। पार्टियों ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में महिलाओं पर दांव लगाकर ही सरकार बनते और सरकार जाते देखा है। लिहाजा इस बार झारखंड में भी भाजपा और झामुमो वही दांव खेल रही है।

भाजपा के गोगो दीदी योजना का तोड़ तो हेमंत सरकार ने निकाल लिया है, लेकिन अब देखना ये होगा कि भाजपा का अगला दांव क्या होता है। क्या भाजपा भी सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी करती है या फिर कोई दूसरी योजनाओं के ऐलान से इसकी भारपाई करती है। फिलहाल हर किसी की नजर इसी कदम का इंतजार कर रही है।

Related Articles

close