हेमंत कैबिनेट की बैठक: 14 अक्टूबर को हेमंत सरकार ने फिर बुलायी कैबिनेट, लिये जा सकते हैं कई बड़े फैसले

Hement Cabinet Meeting। चुनाव के पहले हेमंत सरकार बुलेट की रफ्तार से चल रही है। सरकार लगातार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। मंगलवार को हेमंत कैबिनेट ने रिकार्ड 81 फैसले लिये थे…अब एक और नयी कैबिनेट की डेट आ गयी है। 14 अक्टूबर को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक होगी। दशहरा के अगले दिन ये कैबिनेट बुलायी गयी है।
जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर को दिन के 12 बजे झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। चुनाव के पूर्व ये आखिरी कैबिनेट भी हो सकती है। हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अगर नहीं होता है, तो उसके बाद भी कैबिनेट हो सकती है। हालांकि चर्चा ये भी है कि दीपावली या छठ के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हालांकि फिलहाल सब कुछ चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।
हालांकि सरकार इसे आखिरी कैबिनेट मानकर ही तैयारी कर रही है। लिहाजा इस कैबिनेट में सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। पिछले दो-तीन कैबिनेट में जिस तरह से ताबड़तोड़ फैसले लिये गये है, उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि इस कैबिनेट में भी 50 से ज्यादा फैसले लिये जा सकते हैं।









