झारखंड : गुंजन सिंह फिर बनीं झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष…अलका लांबा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान

Gunjan Singh again became the Jharkhand Mahila Congress President... Alka Lamba announced the new state executive.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई प्रदेश कार्यकारिणी और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. अलका लांबा ने तत्काल प्रभाव से पूर्व  झारखंड राज्य कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की वर्तमान नियुक्ति को भंग करते हुए देर रात नई प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा की. यह कमेटी तत्काल प्रभाव से लागू है.

झारखंड महिला कांग्रेस की कमान एकबार फिर से  गुंजन सिंह को ही सौंपी गई है. नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 07 सचिव एवं 10 जिलाध्यक्ष के नाम शामिल है. नई प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी गठन के बाद अपने संदेश में अलका लांबा ने कहा कि इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा.

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की फिर से कमान मिलने से उत्साहित गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास पर वह और मजबूती से खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगी.

चलिए देखते हैं कि महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में किसको कौन सा पद मिला है

अध्यक्ष- गुंजन कुमारी सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- बॉबी भगत और सुंदरी देवी

महासचिव

इंदु लेखा भगत
मीनू सिंह
नेहा कुमारी
सुषमा कुमारी
रजनी बंसल
अजंता समद
लैला परवीन
विनीता देवी
बिंदी देवी
इंदु सिंह
बेबी देवी

प्रदेश सचिव

रिया तिर्की
हीरा हिलारिया एक्का
शहनाज खातून
दुर्गा शर्मा
संगीता बेक
अनिता देवी

10 नए जिलाध्यक्षों की सूची

धनबाद- सीता राणा

सिमडेगा- जोसीमा झाकसा

खूंटी- सुनीता गोप

रांची ग्रामीण- मीरा तिर्की

रांची महानगर- नीतू देवी

लोहरदगा- सीमा परवीन

रामगढ- मंजू जोशी

लातेहार- अनिता देवी

पलामू- रेखा सिंह

देवघर- प्रमिला देवी

Related Articles

close