झारखंड : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अमित शाह से की मुलाकात…विकास योजनाओं पर की चर्चा

Governor Santosh Kumar Gangwar met Amit Shah...discussed development plans

नई दिल्ली: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड की विकास योजनाओं और विधि-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति भी गृह मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, आयोजनों और पहलों का संकलन है, जिसका संपादन अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने किया है।

जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और ठोस पहल

राज्यपाल गंगवार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने राज भवन को आम जनता से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता की स्पष्ट झलक मिलती है। वे राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों से नियमित सुझाव लेते हैं, जिससे सुशासन को और प्रभावी बनाया जा सके।

शिक्षा और सांस्कृतिक उत्थान के प्रयास

राज्यपाल ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास किए। इसके अलावा, वे झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए भी विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं।

Related Articles