नववर्ष पर झारखंड सरकार का तोहफा: रांची जिले की 3.91 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि

रांची।नववर्ष के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 91 हजार 578 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का भुगतान किया गया है। इस क्रम में जिले में कुल 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये की सम्मान राशि अंतरित की गई है।

यह भुगतान दिसंबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे नववर्ष पर रांची जिले की लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष लाभ मिला है। योजना के तहत समय पर और पारदर्शी तरीके से राशि का अंतरण होने से महिलाओं में सरकार के प्रति विश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना और मजबूत हुई है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की स्थिति (दिसंबर माह):
अनगड़ा – 16,849
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13,143
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,635
बेड़ो – 20,696
बुंडू – 8,530
बुंडू नगर पंचायत – 3,566
बुढ़मू – 18,073
चान्हो – 19,813
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,467
ईटकी – 10,440
कांके – 31,676
कांके शहरी क्षेत्र – 1,331
खलारी – 9,664
लापुंग – 11,436
माण्डर – 23,239
नगड़ी – 18,027
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,151
नामकुम – 17,960
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,086
ओरमांझी – 18,287
राहे – 9,670
रातू – 18,716
सिल्ली – 21,312
सोनाहातू – 13,227
तमाड़ – 18,692
सदर शहरी क्षेत्र – 24,892

नववर्ष नई आशाओं और नए संकल्पों का संदेश लेकर आता है। जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि यह पहल जिले की महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई गति देगी।

https://x.com/i/status/2007112272360182147

 

Related Articles