झारखंड सरकार का बड़ा तोहफा! DL बनवाना हुआ सुपरफास्ट, टेस्ट के लिए RTO जाने की झंझट खत्म”

Jharkhand government's big gift! Getting a DL has become super fast, eliminating the hassle of going to the RTO for testing.

झारखंड परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक आवेदकों को लाइसेंस बनवाने के लिए RTO ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे. आवेदकों को टेस्ट सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं होगी. विभाग ने डीएल बनाने के लिए स्मार्ट सिस्टम लॉन्च किया है, जिसमें अब लाइसेंस के लिए घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट दे सकेगा.

ऐप से होगा टेस्ट, तुंरत रिजल्ट

नये नियम के अनुसार, आवेदक को बस परिवहन विभाग के जरिए मोबाइल ऐप या पोर्टल से ऑनलाइन टेस्ट देना होगा. टेस्ट में पास होने पर सिस्टम अपने आप पास-फेल का फैसला करेगा, जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेस रिकॉग्निशन जैसी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा. परिवहन विभाग ने कहा है कि इससे लाइसेंस की प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी होगी. दलालों के चक्कर और लाइनों में लगने की परेशानी अब खत्म हो जाएगी. जो आवेदक टेस्ट में फेल होने वो दोबारा भी प्रयास कर सकते है.

परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्धारा यह सुविधा लोगों को बड़ी राहत देगी. पहले लोगों को लाइसेंस के लिए टेस्ट देने बार-बार कार्यालय जाना पड़ता था, पर अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा ताकि परिवहन विभाग का लक्ष्य पूरा हो सके और आम लोगों को कम से कम समय में ये सेवाएं मिल सके.

डीएल की प्रकिया

 

 

लोगों को सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट या ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा फिर अपनी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करना होगा. ताकि आप घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट दें सके. टेस्ट में पास होने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
परिवहन विभाग ने यह भी बताया कि यह सुविधा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही टेस्ट के लिए साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर भी लगाए जाएंगे. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का सही पालन करते हुए जानकारी दर्ज करे, गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.

Related Articles

close