वर्दी पर लगा दाग! यौन शोषण के आरोप में झारखंड सरकार ने DSP को किया सस्पेंड

Stains on the uniform! Jharkhand government suspends DSP on charges of sexual harassment

झारखंड सरकार ने लोहरदगा में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और होटलों में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़ित युवती ने ई-मेल के माध्यम से अमित कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच करवाई।

एडीजी ने मामले की तहकीकात की और जांच में युवती के लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि डीएसपी अमित कुमार सिंह ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया कि वह अपनी शिकायत वापस ले और सबूत नष्ट कर दे। एडीजी ने अपनी रिपोर्ट में इसे गंभीर सेवा उल्लंघन और पद की गरिमा के खिलाफ बताया। जांच रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सरकारी सेवक नियमावली 2016 के तहत अमित कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय डीआईजी रांची कार्यालय रहेगा। उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Related Articles