झारखंड: शादी से लौट रही युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चंद घंटे के भीतर ही चार आरोपियों को धर दबोचा, लिफ्ट देने के बहाने बनाया…
Jharkhand: A young woman returning from a wedding was gang-raped; police arrested four accused within hours, using the pretext of giving her a lift.

Jharkhand Crime News : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने चंद घंटों बाद ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला झारखंड के गुमला का है, जहां भरनो थाना क्षेत्र के समसेरा नदी के समीप एक 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। है।
दुष्कर्म के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को भरनो पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
आरोपियों में समसेरा गांव निवासी राजकुमार उरांव (21 वर्ष), विष्णु गोप (19 वर्ष), नरकोपी थाना क्षेत्र के मसियातू गांव निवासी विकास मुंडा (22 वर्ष) और बटकुरी गांव निवासी विकास उरांव (21 वर्ष) शामिल हैं। दुष्कर्म की घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की है। पीड़िता रायकेरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। चारों आरोपी युवक भी उसी शादी समारोह में गए थे।
शादी समारोह में शामिल होने के बाद युवती वापस अपने गांव जाने के लिए समारोह स्थल से बाहर निकली। तभी एक आरोपी ने उसे घर पहुंचाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बिठा लिया और समसेरा नदी के समीप बाइक रोककर अपने तीन अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया।
इसके बाद चारों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गये. युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
युवती एक आरोपी को पहचान चुकी थी। रात में ही युवती अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कंचन प्रजापति और एसआइ अभिनंदन कुमार ने दलबल के साथ छापामारी कर महज दो घंटे में ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार की सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया।









