झारखंड । पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी झारखंड के जस्टिन क्रिकेटर का निधन हो गया है। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। क्रिकेटर झारखंड के सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा के रहने वाले थे। उनका जन्म 1947 में हुआ था। वह 1978 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

सेना के जवान रह चुके थे जस्टिन केरकेट्टा

जस्टिन क्रिकेटर बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करते थे। वह से सेवानिवृत्त होने के बाद वे 1982 से 1988 तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग में देते रहे। इसके बाद वे कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में मकान बनाकर रहने लगे और किसी भी छोटे बड़े हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते रहे। कोलेबिरा के बरबाडीह विद्यालय में हर वर्ष होने वाले हॉकी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देते थे।

हेमंत सरकार ने जताया शोक

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...