झारखंड : कोहरे का कहर या लापरवाही? धनबाद-जीडी रोड पर पिकअप वैन और ट्रक की भिड़ंत में बड़ा हादसा, जानें कौन हैं हताहत?
Was it fog or negligence? A pickup van and a truck collided on the Dhanbad-GD Road, causing a major accident. Find out who were the victims.

झारखंड : धनबाद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक Dhanbad Accident ने लोगों को झकझोर दिया। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर किया शोरूम के पास पिकअप वैन और 12 चक्का ट्रक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, बंगाल नंबर की पिकअप वैन (WB 23M-8702) सासाराम से मछली अनलोड कर कोलकाता लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक (BR28GA-7127) के पीछे उसने टक्कर मार दी। पिकअप में कुल चार लोग सवार थे। तीन गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से आमिर नामक व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिकअप चालक ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन उसकी पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी, जिससे वह दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया।









