झारखंड : जमशेदपुर में 2500 लाभुकों को बांटे जाएंगे PM आवास योजना के तहत फ्लैट, जाने कब मिलेगा?

Jharkhand: Flats will be distributed to 2500 beneficiaries in Jamshedpur under PM Awas Yojana, know when they will get them?

जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के तहत बड़ी संख्या लाभुकों के बीच फ्लैट आंवटित किये जाएंगे.यहां के बिरसानगर के ब्लॉक संख्या 8 और 23 में पीएम आवास योजना शहरी अंतगर्त बन रहे जी प्लस 8 मॉडल फ्लैट का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. ब्लॉक 8 में 184 लाभुकों और ब्लॉक 23 में 227 लाभुकों ने आवंटन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली है. अब कुल 2461 लाभुकों को जल्द भी आवास दे दिया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट आवंटन का कार्यक्रम जून के आखिर सप्ताह तक तय होगा.

सिदगोडा टाउन हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लाभुकों को फ्लैट की चाबियां सौपी जाएगी. नगर विकास विभाग के अधीन जेएनएसी कमांड क्षेत्र में बागुनहातु और बिरसानगर में बड़े पैमाने पर जी प्लस 8 मॉडल के बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो रहा है.

जिसका उद्देश्य ग्यारह हजार जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close