झारखंड : फैटी लीवर मुक्त होगा झारखंड…मोबाइल बस से होगी जांच

Jharkhand: Jharkhand will be free from fatty liver...testing will be done through mobile bus

राजधानी रांची को फैटी लीवर मुक्त करने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा. दरअसल, राजधानी में बढ़ते फैटी लीवर के मामलों को देखते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से इसकी शुरुआत की जाएगी.

सिविस सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सहयोग से चार अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बसें फैटी लीवर मुक्त इस अभियान के लिए उपलब्ध होंगी.

इससे रांची के हर प्रखंड और पंचायतों में जाकर लोगों के फैटी लीवर से संबंधित जांच की जाएगी. साथ ही दवा भी निशुक्ल उपलब्ध कराई जाएगी. इस अभियान की शुरूआत में टेक्नीशियन और नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी.इस अभियान की शुरूआत अप्रैल के पहले सप्ताह से होगी.

उसके बाद ट्रेनिंग से मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे. जो प्रखंडो में जाकर नर्सों और सहियाओं को भी फैटी लीवर से बचाव के लिए जागरुक किया जाएगा और इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी.

रांची में अभियान सफल होने के बाद दूसरे जिलों होगा शुरू

बता दें कि रांची में इस अभियान की सफलता के बाद दूसरे जिलों में भी अभियान को चलाया जाएगा. डॉ प्रभात ने बताया कि रांची में इसकी शुरुआत फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट की तर्ज पर की जा रही है. अगर इस अभियान में सफलता मिली तो इसे अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा. ताकि युवाओं और बुजुर्गों में फैल रही इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके.

हर दिन एक बस एक प्रखंड में होगी जांच

इस अभियान के तहत हर दिन एक बस एक प्रखंड में जांच किया जाएगा. ऐसे में चार प्रखंडों में एक दिन में जांच और इलाज के लिए शिविर लगाया जाएगा. एक बस में चिकित्सक, जांच टेक्नीशियन और नर्सें भी होंगी. इस जांच शिविर का आयोजन लगभग हर पंचायत में किया जाएगा और दवा भी मुफ्त में बांटी जाएगी.

फैटी लीवर बढ़ने के क्या है कारण?

फैटी लीवर बढ़ने के कई कारण है. जैसे मोटापा, डायबिटीज, अधिक से अधिक शराब का सेवन करना, दवाओं का सेवन और वसा जमा होना इसके प्रमुख लक्षण है.

बता दें कि फैटी लीवर के शुरूआती लक्षण में व्यक्ति को थकान आना, पेट में हल्का  दर्द, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द, भूख में कमी हो सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close