रामगढ़। झारखंड में पति-पत्नी के अमर प्रेम का अनूठा मामला सामने आया है। जहां, पत्नी के अंतिम संस्कार के दौरान पति की भी मौत हो गयी। मामला रामगढ़ का है। जिस तरह की 96 साल की रधवा देवी का निधन हुआ, तो 107 साल के पति जोधा महतो ने भी उसी दौरान प्राण त्याग दिये। लोग अब रधवा देवी और जोधा महतो की प्रेम की मिसाल दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इनके बीच एक दूसरे के लिए काफी प्रेम था।

दरअसल 96 साल की रधवा देवी की मौत हो गई। गांव में गुरुवार को उनके अंतिस संस्कार की तैयारी चल रही थी। 107 साल के मृतका के पति जोधा महतो ने अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा उसी दौरान उन्हें जोर से हिचकी आई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग पति-पत्नी की इस प्रेम कहानी को देखकर हैरान है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति ने अपनी शादी के करीब 78 साल एक साथ हंसी खुशी साथ साथ बिताए थे।

दोनों का स्वभाव भी काफी अच्छा था, इनके दो बेटा और चार लड़की है और कई नाती पोते हैं। परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ बुजुर्ग पति- पत्नी की शव यात्रा निकाली,जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शमशान घाट में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...