झारखंड : अज्ञात शव मिलने से सनसनी…पश्चिमी सिंहभूम में सड़क किनारे मिला शव, पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश

Sensation due to finding an unknown dead body... Dead body found on the roadside in West Singhbhum, police is trying to identify it

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एनएच-75 के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही बंदगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जलमग्न हालत में मुख्य मार्ग से बरामद किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र, हुलिया और पहनावे की जानकारी जुटाकर पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

Related Articles