झारखंड: खूंखार PLFI कमांडर को पुलिस ने दबोचा, कई बड़ी वारदातों में था शामिल, कारोबारियों से करता था लेवी वसूली

Jharkhand: Police arrested dreaded PLFI commander, was involved in many major crimes, used to collect levy from businessmen

Jharkhand Naxal News: झारखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीएलएफआई के कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उनपर कारोबारियों से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने सहित कई संगीन आरोप है।उसके ऊपर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था। आपको जानकारी दे दें, कि लंबे समय से दुर्गा सिंह राज्य के अलग-अलग जिलों में कारोबारियों से लेवी की मांग करता था।

गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह ने दुर्गा सिंह के गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक संयुक्त कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस और गुमला पुलिस ने कामडारा थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के केंद्रीय कमेटी के सदस्य और कमांडर दुर्गा सिंह को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि, सारंडा में PLFI के केंद्रीय कमिटी की बैठक हुई थी, जिसमें मार्टिन केरकट्टा को संगठन का अध्यक्ष और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया था। कई बड़ी घटनाओं में उसकी संलिप्तता मिली थी।

Related Articles