झारखंड : डोरंडा का ‘हैवान’ ड्राइवर गिरफ्तार…बोनट पर फंसा था शख्स और रफ्तार बढ़ाता रहा आरोपी, राँची पुलिस ने ऐसे दबोचा

Doranda's 'monster' driver arrested: Man trapped on hood and accused speeding, Ranchi police nabbed himcvbgf

रांची से  Ranchi Accident की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। राजेंद्र चौक के पास एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। आरोप है कि जिस कार ने उसे टक्कर मारी, उसी के बोनट पर बैठाकर पूरे डोरंडा इलाके में घुमाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दोनों पक्षों में कहासुनी, बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे युवक अपने भाई को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर हाईकोर्ट के एक वकील की कार से हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

आरोप है कि वकील ने युवक को कार से घसीटते हुए डोरंडा क्षेत्र में घुमाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को पूछताछ के लिए डोरंडा थाना ले जाया गया है। साथ ही संबंधित वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close